रांची:
भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की जयंती आज पूरा राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर राजधानी के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भगवान मुंडा से राज्य के विकास की कामना की
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए बहुत बड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर हमने भगवान मुंडा से राज्य के विकास की कामना की औऱ उनका आशीर्वाद लिया है। बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू पहुंच रही हैं। उनके साथ वह खूंटी जाएंगे और वहां पर धरती आबा की जयंती के मौके पर बिरसा मुंडा के पैतृक गांव गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।